सागर नगर: केंद्रीय जेल के कैदी गंगाजल से करेंगे स्नान, राम सरोज समूह ने महाकुंभ प्रयागराज से टैंकर में लाया गंगाजल
केंद्रीय जेल में बंद कैदियों के लिए प्रयागराज महाकुंभ से गंगाजल मंगवाया गया है। यह जल उन्हें कलश पात्रों में वितरित किया गया है ताकि महाकुंभ में नहीं जा पाए कैदी जेल में ही रहकर गंगा स्नान कर सके। सोमवार को केंद्रीय जेल में आयोजित कार्यक्रम में कैदियों को गंगाजल बांटा गया।इस गंगाजल से जेल में बंद 2200 से अधिक कैदी स्नान कर महाकुंभ का पुण्य प्राप्त करेंगे।