सागर नगर: सागर में गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही के आरोप पर डॉ. उषा सैनी ने रखा पक्ष
सागर में एक महिला के गर्भ में शिशु की जान चली गई थी जिसमें परिजनों ने कटरा में स्थित मनोकामना नर्सिंग होम की संचालिका डॉक्टर उषा सैनी पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे। इसके बाद अब डॉक्टर उषा सैनी का बयान सामने आया है, डॉक्टर ऊषा सैनी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा छवि को धूमिल करने के लिए कुछ लोगों के द्वारा इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।