सागर नगर: मोतीनगर थाना पुलिस ने मारपीट और कटर से हमला करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया
मोतीनगर थाना पुलिस ने 14 जनवरी को संतरविदास वार्ड में तीन बदमाशों ने महिला और उसके साथ मारपीट कर कटर मार दिया था। जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश जारी की। तलाश के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि 14 जनवरी को 38 वर्षीय संतरविदास वार्ड निवासी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।