सागर नगर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में विलय के विरोध में जिला अस्पताल में हड़ताल पर बैठा स्टाफ
सागर जिला अस्पताल का बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में विलय किया जा रहा है। जिसके विरोध में अस्पताल के सभी डॉक्टर और सभी नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर चला गया है। सोमवार को जिला अस्पताल में आकस्मिक सेवाएं भी बंद कर दी गई। जिला अस्पताल का पूरा स्टाफ जिला अस्पताल परिसर में टेंट लगाकर सोमवार सुबह 9:00 बजे से धरने पर बैठ गया है।