8 लोगों की मौत का खुलासा, गांव का व्यक्ति निकला सीरियल किलर, शराब में "सुहागा" मिलाकर देता था वारदात को अंजाम
बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में पिछले चार महीनों के दौरान हुई 8 संदिग्ध मौतों के मामले में कसडोल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में गांव का ही निवासी रामसहाय जायसवाल मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुरानी रंजिश, प्रतिशोध और मानसिक कुंठा के चलते परिचित लोगों को शराब में जहर मिलाकर मौत के घाट उतारा। मामले में 7 शवों का उत्खनन कराया गया और तकनीकी साक्ष्यों व गहन पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8 हत्या और 1 हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
#KharveKand #KasdolPolice #BalodaBazarNews #ChhattisgarhNews
#BreakingNews
Raipur, Raipur | Jun 23, 2026