लखीसराय: दिघड़ी गांव के काली मंदिर प्रांगण में टाल फसल सुरक्षा समिति की बैठक हुई
रविवार के अपराह्न 3 बजे मानिकपुर क्षेत्र के दिघड़ी गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में अध्यक्ष कृष्ण चंद्र महतों की अध्यक्षता में टाल फसल सुरक्षा समिति टालबंशीपुर-कोनीपार-वाकरचक-दिघड़ी के किसान सदस्यों की बैठक हुई. इस बैठक में पूर्व प्रमुख सह जद यू के प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार को समिति के संरक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया. समस्याओं पर भी चर्चा हुई.