लखीसराय: चरोखरा सहित जिले में दो जगहों पर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
लखीसराय उत्पाद थाना द्वारा रविवार की अपराह्न 5:56 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक चरोखरा से 2 लीटर विदेशी शराब के साथ इसी गांव के लक्ष्मण केवट के पुत्र अवध कुमार को तथा लखीसराय संतर मोहल्ला से 10 लीटर विदेशी शराब के साथ किऊल थाना क्षेत्र के सिंहचक गांव के रहने वाले फुलेश्वर यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया.