लखीसराय: नया बजाज सूर्यनारायण घाट मंदिर में भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन
शहर के नया बाजार सूर्यनारायण घाट मंदिर परिसर में महावीर जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर रविवार की संध्या 6:00 बजे स्थानीय कलाकारों के द्वारा भजन कीर्तन एवं भंडारा का आयोजन किया गया। बता दे की महावीर जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर मंदिर परिसर में बीते तीन दिनों से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।