सहदेई बुजुर्ग: कटाव पीड़ित 47 परिवारों को अब तक नहीं मिला गृह क्षति मुआवजा, डीएम से जल्द भुगतान की मांग
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के नयागांव पश्चिमी पंचायत स्थित गनियारी गांव के कटाव पीड़ित परिवारों को अब तक गृह क्षति का मुआवजा नहीं मिला है। जबकि कटाव की घटना को कई महीने बीत चुके हैं। कटाव से प्रभावित 47 परिवारों की पहचान कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, इसके बावजूद अब तक उन्हें राहत राशि नहीं मिल सकी है।इस मामले को लेकर वार्ड संख्या 13 के पंचायत सदस्य मिथिलेश