महसी: सरजू पुरवा से दहेज हत्या के मामले में एक वारंटी को हरदी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।।
हरदी थाने की पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद दहेज हत्या के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि राघव राम पुत्र रामलाल निवासी सरजू पुरवा को उप निरीक्षक सुरपति त्रिपाठी, कॉन्स्टेबल अखिलेश यादव ने मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय भेजा गया है।