महसी: गोबरे पुरवा से मारपीट एवं धमकाने के मामले में एक आरोपी को खैरीघाट थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।
खैरीघाट थाने की पुलिस ने मंगलवार दोपहर मारपीट करने एवं धमकाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि रामनरेश पुत्र बच्चू यादव को उप निरीक्षक यतीन्द्र सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार वर्मा ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।