महसी: रानीपुरवा में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट वीडियो वायरल, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर कार्यवाही की मांग।
बौंडी थाना क्षेत्र के रानीपुरवा गांव निवासी ननकाई देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि विपक्षियों से पुरानी रंजिश चल रही है। जिसको लेकर विपक्षी गंदी गंदी गाली दे रहे थे। जिसका विरोध करते हुए पोती गाली दे रहे लोगों का वीडियो बनाने लगी। विपक्षी मोबाइल फोन छीन ले गए। मांगने पर मारपीट करने लगे। वही मारपीट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।