महसी: खैरीघाट थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामले में अलग-अलग स्थान से चार आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय।
खैरीघाट थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामले में चार आरोपी को रविवार दोपहर बाद अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि भगवानदीन, अमिरका, सेवालाल, मैकू को उप निरीक्षक यतीन्द्र सिंह, कांस्टेबल शाहरुख, धर्मेंद्र गौड़ ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।