महसी: औद्यौगिक विकास परियोजना का महसी में हुआ शुभारंभ, मृतक के परिजन को मिली सहायता राशि
सोमवार सुबह तहसील महसी में विधायक सुरेश्वर सिंह ने औद्यौगिक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में उद्योग करने वाले रॉयल रिसोर्ट के देवी प्रसाद गुप्ता, वर्मा ट्रेडर्स के उमेश चंद वर्मा, कैंब्रिज फार्मेसी के बालेंद्र कुमार सहित पांच निवेशकों को प्रमाण पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।