महसी: आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, खैरीघाट थाने की पुलिस ने किया रूट मार्च, वाहनों को किया चेक।।
खैरीघाट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अगवाई में पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न इलाके में रूट मार्च किया। साथ ही संदिग्ध वाहनों की गहनता के साथ तलाशी ली। संदिग्ध लोगों को रोककर उनसे पूछताछ की। दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। ज्ञात हो कि कुछ राजनैतिक दल प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट भी जारी कर रहे हैं। इससे पुलिस और सतर्क है।