विष्णुगढ़: चैती दुर्गा मंदिर परिसर में अच्छी बारिश की कामना को लेकर अखंड हरि कीर्तन का किया गया आयोजन, दशकों से जारी है परंपरा
विष्णुगढ़ के चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में गुरुवार की शाम से अच्छी बारिश की कामना को लेकर बारह घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। 12 घंटे के बाद हवन पूर्णाहूति के साथ कीर्तन का समापन हो जाएगा। कार्यक्रम में बनासो, नवादा, चलनियां, देवी मंडप, बौलियागंज आदि कीर्तन मंडली की टीमों ने भाग लिया और हरे राम, हरे कृष्ण का भजन कीर्तन करते रहे।