विष्णुगढ़: सारुकुदर में जेबीकेएसएस की पंचायत कमेटी का किया गया गठन, संजय महतो बने अध्यक्ष
विष्णुगढ़ के सारुकुदर में गुरुवार को पंचायत कमेटी के गठन को लेकर जेबीकेएसएस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नागेश्वर महतो तथा संचालन दुलारचंद कुमार ने किया। प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो की मौजूदगी में जेबीकेएसएस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपने विचार रखे।