कुटुंबा: कुटुंबा में कंटेनर से 258.60 किलो अफीम का डोडा बरामद, पंजाब के 2 तस्कर गिरफ्तार, उत्पाद विभाग की कार्रवाई
औरंगाबाद में उत्पाद विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड की ओर से आ रहे एक पंजाब नंबर के एक कंटेनर से 258.60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडा बरामद किया है। कंटेनर में भुंसा के बीच में 11 बोरों में यह खेप छिपाकर लाई जा रही थी। शनिवार की रात यह कार्रवाई कार्रवाई एरका स्थित उत्पाद जांच चौकी पर की गई, जहां स्कैनर मशीन क