जीरापुर: जीरापुर की ग्राम पंचायत पीपल्दा के मन्या खेड़ी में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन, विधायक हजारीलाल दांगी ने किया
जीरापुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पीपल्दा के गांव मन्या खेड़ी में आज शनिवार की दोपहर 12:00 बजे क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी के द्वारा गांव में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन विधि व्रत मंत्र उपचार के साथ किया गया इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और सरपंच कमल सिंह पंवार और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।