सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भीकनगांव में पीएम जनऔषधि केन्द्र का किया शुभारंभ।खण्डवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने गुरुवार शाम को संसदीय क्षेत्र भीकनगांव में प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र का शुभारंभ किया हैं। यह केन्द्र बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख संस्था मर्यादित खण्डवा रोड़ भीकनगांव में प्रारंभ किया गया।शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधि मौजूद थे।