सगुर भगुर में सर्व पितृ अमावस्या पर मां बाघेश्वरी के दर्शन के लिए उमड़े हजारों श्रद्धालु।भीकनगांव तहसील के ग्राम सगूर भगुर में मां बागेश्वरी धाम में सर्व पितृ अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं को भीड़ लगी रही। यहां आसपास सहित दूर दराजों से श्रद्धालु बड़ी तादाद में पहुंचें। इस दौरान एकता पेनल ग्रुप के सदस्यों ने मंदिर परिसर में व्यवस्था भी संभाली।