सगूर भगूर के मां बाघेश्वरी धाम परिसर में स्नान के दौरान युवती ने काटी जीभ,वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।भीकनगांव तहसील के ग्राम सगुर भगुर में एक युवती द्वारा जीभ काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।नवरात्रि के पहले दिन सगूर भगूर स्थित मां बाघेश्वरी शक्ति धाम परिसर के कुंड में एक युवती ने माता को प्रसन्न करने के लिए तलवार से अपनी जीभ काट ली।