भीकनगांव में नेहरू युवा केंद्र ने स्वच्छता को लेकर कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों में लगाएं पोस्टर,किया जागरूक।नेहरू युवा केंद्र जिला खरगोन द्वारा भीकनगांव विकासखंड में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।जिला समन्वयक पंकज गोस्वामी के निर्देशन में और स्वयंसेविका सुलोचना बासुदे और सपना करझरे के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया।