भीकनगांव ब्लॉक के सुर्वा कायेड़ा में मनाया गया,अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस।राज्य आनंद संस्थान द्वारा भीकनगाव विकासखंड के शासकिय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सुर्वा कोयडा में आनंद क्लब के सदस्यों के सहयोग से मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर संगोष्ठी परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान वयोवृद्ध महिला धूमा बाई ने अपने जीवन के अनुभव सुनाए।