नवाबगंज: बाराबंकी के डीएम ने आपदा एवं मानवीय संकट में सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला, दिलाई शपथ
जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय देश एवं विश्व के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आ सकता है। प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों से उत्पन्न होने वाली परिस्थितियां भी मानवीय संकट का कारण बन सकती हैं।