पटना ग्रामीण: पटना में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा-कांशीराम जी को भी मिले भारत रत्न
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर को देश के प्रधानमंत्री ने भारत रत्न देने का ऐलान किया है। इस मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा यह हम लोगों की पुरानी मांग थी साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कांशीराम जी को भी भारत रत्न मिलना चाहिए।