सरिया: बगोदर: झामुमो नेता त्रिभुवन मंडल को फिर मिली जान से मारने की धमकी, ज़मीन विवाद है वजह!
बगोदर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता त्रिभुवन मंडल को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इसको लेकर शनिवार दोपहर लगभग दो बजे उन्होंने सरिया रेलवे फाटक के समीप स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पूरी घटना की जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए त्रिभुवन मंडल ने बताया कि बीते रात करीब 9 बजे उनके ऊपर जानलेवा हमला करने की