रफीगंज: रफीगंज के सीमवां गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट, महिला और तीन वर्षीय बच्ची घायल
प्रखंड के सीमवां गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में बीच-बचाव करने गई महिला समेत तीन वर्षीय बच्ची घायल हो गई। सोमवार संध्या 7:00 बजे घायलों में हसपुरा थाना क्षेत्र के बंसी बीघा गांव निवासी सरोज यादव की 22 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी एवं उनकी तीन वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी शामिल हैं।