गुमला: शिक्षकों की कमी से गुस्साए छात्रों ने टावर चौक पर किया प्रदर्शन
Gumla, Gumla | Apr 22, 2026 गुमला में मॉडल स्कूल के तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने बुधवार को चिलचिलाती धूप में शहर के टावर चौक को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में लगातार शिक्षकों की कमी होती जा रही है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सूचना पर जिला परिवहन पदाधिकारी व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और बच्चों से बातचीत की।