रजौली: हरदिया सिंगर गांव में सर्पदंश से युवक की मौत, छह माह पहले सजी थी सेज, अब गर्भवती पत्नी की सूनी हुई दुनिया
रजौली प्रखंड क्षेत्र के हरदिया सिंगर गांव में सर्पदंश से 19 वर्षीय युवक रंजीत राजवंशी की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। मृतक गांव निवासी प्रदीप राजवंशी का पुत्र था। बताया जाता है कि मंगलवार की रात रंजीत घर में सोया हुआ था। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डंस लिया। रात में उसकी तबीयत बिगड़ती रही, लेकिन परिजन बीमारी का सही कारण नहीं समझ सके,,