करछना: कैथा नहर पुलिया से कौंधियारा पुलिस और एसओजी की टीम ने अवैध गांजे के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कौंधियारा थाना की पुलिस तथा एसओजी यमुनापार की संयुक्त टीम ने 13.55 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को कैथा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम जोगेंद्र सिंह चौहान पुत्र गोरखनाथ निवासी कौंदी छापर थाना खीरी व शारदा प्रसाद केसरवानी पुत्र राजकुमार केसरवानी निवासी तरौल घटवा करछना के रूप में है। बाइक भी बरामद हुई।