करछना: नैनी स्थित टीएसएल पावर हाउस पर अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
तहसील करछना क्षेत्र के नैनी,मडौका,एडीए कालोनी, मोहब्बतगंज सहित अन्य क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती किया जा रहा है। बिजली न होने के कारण लोगों का जीना दुश्वार साबित हो रहा है। दिन को किसी तरह कट जाता है रात काटना मुश्किल होता है। सबसे अधिक छोटे बच्चों को दिक्कत होती है। मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा