करछना: अरैल में बिजली के पोल पर चढ़कर उफनाई नदी में स्टंट कर रहे नाबालिग बच्चे, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
करछना तहसील क्षेत्र के अरैल पुराने संगम घाट पर लगा बिजली के पोल पर चढ़कर कुछ नाबालिक बच्चे उफनाई नदी में स्टंट कर रहे हैं। हालांकि अरैल में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है। लेकिन उसके बावजूद यह बच्चे मनमानी तरीके से जान जोखीम में डालने का काम कर रहे हैं। जिम्मेदार बेखबर है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।