जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 8 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त
जशपुर जिले के पत्थलगांव में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पत्थलगांव-जशपुर रोड स्थित विश्वकर्मा बॉडी गैरेज के पास सार्वजनिक स्थान पर दबिश देकर ₹8,190 नकद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक तिरपाल जब्त किया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
#JashpurNews #Pathalgaon #JashpurPolice #ChhattisgarhNews #PoliceAction