टोंक: किसान महापंचायत के युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने विस्थापितों के धरना प्रदर्शन को गंभीरता से न लेने का लगाया आरोप
Tonk, Tonk | Jun 27, 2025 किसान महापंचायत युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर बीसलपुर बांध के नजदीक विस्थापितों द्वारा दिए जा रहे धरना प्रदर्शन को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है। युवा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि विस्थापितों द्वारा पांचवें दिन रात लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन प्रशासन गंभीर नहीं है।