टोंक: टोंक जिले में शादी का झांसा देकर दलित युवती से रेप, डिग्गी पुलिस ने 55 दिन बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
Tonk, Tonk | Jun 27, 2025 थाना प्रभारी सत्यनारायण चौधरी ने शुक्रवार शाम साढ़े 7 बजे बताया कि टोंक जिले की डिग्गी पुलिस ने दलित युवती से रेप और मारपीट करने वाले आरोपी प्रतीक उर्फ प्रदीप उर्फ लक्ष्मण शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो साल पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। मई में लावा बुलाकर दुबारा किया दुष्कर्म। पीड़िता ने 3 मई को रिपोर्ट दर्ज क