टोंक: टोंक के बीसलपुर बांध में 5वीं बार जलस्तर बढ़ा, तेज बारिश से पहुंचा 312.57 RL मीटर, अब तक 52 प्रतिशत भराव हुआ पूरा
Tonk, Tonk | Jun 27, 2025 बीसलपुर बांध परियोजना के X EN मनीष बंसल ने शुक्रवार रात 8 बजे बताया कि टोंक में लगातार बारिश के चलते बीसलपुर बांध का जलस्तर तीसरे दिन बढ़ा है। शुक्रवार को दो सेंटीमीटर बढ़कर बांध का जलस्तर 312.57 RL मीटर पहुंच गया। अब तक कुल 12 सेंटी मीटर पानी बढ़ चुका है। बांध में 20.388 टीएमसी पानी भर गया है, जो कुल क्षमता का 52 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में अब तक 197 MM बारि