टोंक: भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीरसिंह चौहान ने जिला कार्यकारिणी में प्रभु बाड़ोलिया सहित तीन महामंत्री बनाए
Tonk, Tonk | Jun 27, 2025 टोंक भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित की है। जिला कार्यकारिणी में तीन जिला महामंत्री जिनमें युवा नेता प्रभु बाड़ोलिया, संत कुमार जैन और विष्णु शर्मा को बनाया गया है ।जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति से की है।