लालगंज: लालगंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
आजमगढ़ जनपद के लालगंज में शुक्रवार को एकल अभियान गतिविधि विभाग द्वारा संस्कार मैरिज हॉल में विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया । इसके मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामनयन सिंह व अनिल राजगुप्त थे। वहीं इस गोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया ।