अररिया: अररिया में कड़ी सुरक्षा के बीच कोसी स्नातक चुनाव संपन्न, 46.62% मतदान; भाजपा और जनसुराज के बीच कांटे की टक्कर
Araria, Araria | Oct 23, 2026 अररिया जिले के 11 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान समाप्ति तक जिले में कुल 46.62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।