रायसेन: मुरैलकलां पंचायत में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता दिवस मनाया गया, ग्रामीणों ने ली अखंड भारत की शपथ
Raisen, Raisen | Oct 31, 2024 मुरैलकलां में भारत के पहले गृहमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 149वीं जयंती का आयोजन भव्य रूप से किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत की शपथ ली।