बटियागढ़: डोंगरपुरा गांव के पास शासकीय भूमि पर कृषि कार्य करते 2 ट्रैक्टर पकड़े, तहसीलदार व रजपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
बटियागढ-हटा राजस्व और वन भूमि की सीमा पर शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर भूमि पर जुताई करते 2 ट्रेक्टर पुलिस प्रशासन की टीम ने जब्त किए,आज रविवार शाम करीब 4 बजे तहसीलदार शिवराम चढ़ार के नेतृत्व में रजपुरा थाना पुलिस और राजस्व टीम ने डोंगरपुरा गांव के पास 2 ट्रैक्टर पकड़े,टीम द्वारा जांच कार्यवाही जारी है