पटेरा: कुम्हारी थाना पुलिस द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा,पुलिस,छात्र छात्राएं और शिक्षक हुए शामिल
Patera, Damoh | Aug 13, 2026 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कुम्हारी थाना पुलिस द्वारा नगर के मुख्य मार्गों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया,यात्रा में थाना प्रभारी बृजेश पांडे अपने स्टाफ के साथ शामिल हुए इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और शिक्षक भी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में सम्मिलित हुए,तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।