लाडनूं: लाडनूं कस्बे के रेलवे ओवरब्रिज के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल
Ladnu, Nagaur | Oct 10, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं कस्बे के रेलवे ओवरब्रिज के निकट गुरुवार को अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार इमरान बडगुजर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और निजी वाहन की सहायता से लाडनूं के उपजिला अस्पताल भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हादसे सेंटर रेफर किया गया।