बोचहां: बोचहां में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मातम
बोचहां थाना क्षेत्र के बोचहां हाट के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुए बाईक सवार युवक की ईलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे में मौत हो गई।मृतक का पहचान थाना क्षेत्र के कर्णपुर दक्षिणी पंचायत के 35 वर्षीय संतोष कुमार सहनी बताया गया है।मृतक के भाई मनितोष कुमार ने बताया कि वह पटियासा से मजदूरी कर गुरुवार की रात करीब ग्यारह बजे में वापस घर लौट रहा था