बोचहां: बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती लापता, दूर के रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को प्रेम जाल में फंसाकर लापता कर देने की मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर युवती की मां ने गुरुवार की शाम चार बजे में थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। इसमें दूर के रिश्तेदार सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के निवासी युवक को नामजद किया गया है।