बलरामपुर: किसानों के लिए बड़ी सौगात: कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने काशीसोत नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया
बलरामपुर शनिवार जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पिपरोल में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने काशीसोत व्यपवर्तन योजना के नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया। लगभग 13.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के तहत मुख्य एवं माइनर नहरों का विस्तार किया जाएगा। परियोजना पूर्ण होने के बाद 650 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी तथा करीब 150 किसान