कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम के निर्देशानुसार विकासखंड मानपुर के ग्राम पंचायत आटरा में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान एवं वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, बचत एवं निवेश, शासकीय बीमा योजनाओं, डिजिटल लेन-देन और वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने तथा अनजान लिंक से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
ग्रामीणों को साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा बैंकिंग शिकायतों के निराकरण के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी गई।
#वित्तीय_साक्षरता #डिजिटल_सुरक्षा #साइबर_जागरूकता #mmacdistrict_cg #chhattishgarh
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
Mohla Manpur Ambagarh Chowki, Chhattisgarh | Nov 16, 2026