बहराइच: नव्वागढ़ी से कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को नव्वागढ़ी से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त टिंकू उर्फ अंजनी कुमार गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित था जिसे उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।