बहराइच: मुर्गिहा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बालिका की मौत,पुलिस जाच में जुटी
रामगांव थाने के रामगांव राजी चौराहा मार्ग के मुर्गिहा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बालिका को टक्कर मार दी। जिसके चलते मुर्गिहा गांव निवासनी 6 वर्षीय माही पुत्री राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को मार्च्युरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।